ब्रह्माकुमारी नाहन सेवाकेंद्र पर महाशिवरात्रि पर्व का भव्य आयोजन, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने लिया भाग
कार्यक्रम का शुभारंभ शिव ध्वजारोहण के साथ किया गया। ध्वजारोहण के उपरांत उपस्थित सभी भाई-बहनों को जीवन की बुराइयों, नकारात्मक प्रवृत्तियों एवं विकारों को छोड़कर श्रेष्ठ जीवन जीने की प्रतिज्ञा कराई गई। इस कार्यक्रम में मुख्यअतिथि के रूप में भूतपूर्व कॉंग्रेस नेत्री रानी कुंजना सिंह एवं विशिष्ट अतिथि आभा बहन मौजूद रहीं। रानी कुंजना सिंह ने अपने अनुभव साँझा किये एवं शिवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मुझे यहाँ आकर हमेशा ही अच्छा लगता है। उन्होंने कहा कि जब मैं माउंट आबू गई तो मुझे लगा मैं पहले भी यहाँ आई हुई हूँ।आभा बहन ने कहा कि अपने भीतर झांको और देखो कि अगर संसार से आज जाना पड़े तो हम ऐसा क्या कमाई करें जो साथ लेकर जायें।
समापन अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए प्रियंका बहन ने स्वागत दिल से आपका, बबीता ने प्यारे प्यारे वतन गीत प्रस्तुत किया, परी ने स्वागत गीत पर नृत्य प्रस्तुत किया।शीतल, शिवानी ने सुन्दर पहाड़ी नृत्य प्रस्तुत किया एवं उपस्थित जनों ने परमात्मा शिव के मार्गदर्शन में पवित्रता, शांति और मानवता के मूल्यों को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।





