किन्नौर जिले में कार हादसा: 4 यात्रियों को दर्दनाक मौत,एक घायल, सीएम ने शोक जताया..

किन्नौर जिले में कार हादसा: 4 यात्रियों को दर्दनाक मौत,एक घायल, सीएम ने शोक जताया..

हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिला के भावानगर के समीप जानी लिंक रोड पर शनिवार को एक दर्दनाक कार हादसे चार लोगों की मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति गम्भीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस व अन्य लोगों ने बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज।दिया है। एक घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस हादसे के कारणो की जांच में जुटी है। मामला दर्ज किया गया है।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सूक्खु में  कार हादसे में चार लोगों की मौत पर गहरा शोक व्यक्त किया है। इस दुर्घटना में एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह एक अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण घटना है और इस कठिन समय में प्रदेश सरकार पीड़ित परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी है। उन्होंने जिला प्रशासन को मृतकों के परिजनों को हर संभव सहायता प्रदान करने और घायल को बेहतर चिकित्सा उपचार उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए हैं।

ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति तथा शोक संतप्त परिजनों को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है। उन्होंने घायल व्यक्ति के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की भी कामना की है।

.0.