ए.डी.बी ने नाहन के सौंदर्यकरण के दृष्टिगत प्रस्तावित स्थलों का लिया जायजा

ए.डी.बी ने नाहन के सौंदर्यकरण के दृष्टिगत प्रस्तावित स्थलों का लिया जायजा

नाहन,16 जून :  एशियन डेवलपमेंट बैंक की तकनीकी टीम ने नाहन शहर के सौंदर्यकरण परियोजना के दृष्टिगत विभिन्न स्थलों का निरीक्षण किया।विधायक एवं पूर्व अध्यक्ष हिण्प्रण् विधानसभा डा बिन्दल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इस टीम में एड़ीबी की तकनीकी टीम के मुखिया इंजीनियर अजय गर्ग और उनके सहयागियों  में आर्किटेक्ट प्रशांतए अविनाश और सिरमौर टूरिज्म अधिकारी राजीव मिश्रा भी उपस्थित रहे। टीम के सदस्यों के साथ हमारी नाहन के सौंदर्यकरण की प्रस्तावित परियोजना पर विस्तार से चर्चा हुई।  
डा बिन्दल ने कहा कि हम नाहन शहर के सौंदर्यकरण और शहर के हैरिटेज स्थलों के विकास और संरक्षण के लगातार प्रयास कर रहे हैं। हमने नाहन शहर के सौंदर्यकरण कार्य को एडीबी परियोजना में शामिल किया है। कोरोना के कारण फंड की कमी होने के कारणा अभी तक हम इस परियोजना को आगे नहीं बढ़ा पाए थेए किन्तु कोरोना काल के उपरांत हम इस परियोजना को लेकर एक बार पुन: आगे बढ़ रहे हैं।
डाण् राजीव बिन्दल ने कहा कि हमारे नाहन फाउंडरी का गौरवशाली इतिहास रहा है और जनभावनाएं देखते हुए हम यहां पर क्राफ्ट विलेज  बनाने की योजना पर हम आगे बढ़ रहे हैं। इसके साथ ही नाहन के ऐतिहासिक तालाबों के जीर्णोद्धार और सौंदर्यकरण के अलावा कुछ हेरिटेज स्थलों का सौंदर्यकरण और विकास भी इस परियोजना के अन्तर्गत किया जाना प्रस्तावित है।
  उन्होंने कहा कि हमें उम्मीद है केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार और प्रदेश की जयराम ठाकुर सरकार में हम नाहन शहर के सौंदर्यकरण के इस महत्वपूर्ण कार्य को आने वाले समय में पूरा करने में सक्षम होंगे।