मंडी: 1,38,655 अफीम के पौधे पकड़े,4 बीघे में हो रही थी अवैध खेती...

मंडी: 1,38,655 अफीम के पौधे पकड़े,4 बीघे में हो रही थी अवैध खेती...
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9

अक्स न्यूज लाइन  मंडी, 30 अप्रैल :
स्पेशल टास्क फोर्स द्वारा जिला मंडी नेअवैध अफीम की खेती के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए सिलसुलहरी, उप-तहसील कटोला, जिला मंडी में अफीम की अवैध खेती किए जाने संबंधी गुप्त सूचना प्राप्त हुई, जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एस.टी.एफ. की टीम ने उक्त स्थान पर दबिश देकर तलाशी अभियान चलाया।

स्पेशल टास्क फोर्स ने तलाशी के दौरान निजी भूमि पर लगभग 4 बीघा (कुल 10 खेत) में अफीम की अवैध खेती पाई गई, जिसमें लगभग 1,38,655 अफीम के पौधे बरामद किए गए, जिन्हें एसटीएफ टीम द्वारा मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। इस संबंध में थाना पधर, जिला मंडी में अवैध खेती में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध एन.डी.पी.एस. अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

इस समन्वित कार्रवाई का उद्देश्य अवैध अफीम की खेती पर प्रभावी रोक लगाना, क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करना, तथा भविष्य में इस प्रकार की अवैध गतिविधियों की पुनरावृत्ति को रोकना है।

हिमाचल प्रदेश पुलिस नागरिकों, विशेषकर युवाओं से मुख्यमंत्री द्वारा की गई अपील को दोहराती है कि वे चिट्टा/नशे से संबंधित किसी भी सूचना को तुरंत 112 या नजदीकी पुलिस थाना में दें। सूचना देने वालों की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगा।