नाहन: नगर परिषद के 73 सालों में 19 अध्यक्ष बने, 11 पुरूष औऱ 8 महिलाओं को मिली कमान..

नाहन: नगर परिषद के 73 सालों में 19 अध्यक्ष बने, 11 पुरूष औऱ 8 महिलाओं को मिली कमान..
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9

अक्स न्यूज लाइन नाहन 01 मई :
 नगर परिषद नाहन में महिला आरक्षण का ऐसा जादू चला कि पिछ्ले 20 साल से अध्यक्ष पद पर महिलाएं ही डटी है । यह क्रम भी।आने वाले 5 साल तक जारी रहने वाला है ।अभी तक नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद पर 19 पार्षदों की ताजपोशी हो चुकी है, जिनमें से 11 पुरुष व 8 महिलाएं अध्यक्ष रह चुकी है।

 नगर परिषद में पहली बार 1986 में  सुभाषणी ठाकूर अध्यक्ष बनी थी। इस दौर में महिला आरक्षण का ज्यादा बोलबाला नहीं था। फिर 10 साल बाद 1996 में निर्मल गौड़ परिषद की अध्यक्ष बनी।

एक दशक बाद फिर से 2006 में  लाजवंती देवी अध्यक्ष बनी लेकिन सियासी घटनाक्रम के चलते उन्हें हटाने कर,2009 में शान्ति देवी को अध्यक्ष की कुर्सी पर बिठाया गया। वर्ष 2011 में अध्यक्ष पद के लिए वोटिंग के जरिए हुए सीधे मुकाबले में भारती अग्रवाल अध्यक्ष चुनी गई।

वर्ष 2016 में अध्यक्ष बनकर आई अनिता शर्मा लेकिन भाजपा में उन्हें सियासी समझौते के कारण कुर्सी छोड़नी पड़ी । 2019 में इसी समझोते के चलते रेखा तोमर को अध्यक्ष बनाया गया ।

2021 के नगर परिषद चुनाव में अध्यक्ष पद अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित हो गया और इस कोटे से जीत कर श्यामा पुंडीर की लाटरी खुल गई। पहली बार चुनकरआई श्यामा पुंडीर की अध्यक्ष पद पर ताजपोशी भी हुई।

नगर परिषद में अभी तक आई 8 महिला अध्यक्षों के काम काज कैसा रहा, इनकी जनसाधारण में कैसी छवि रही इसका आंकलन लगातार होता आया है। 

17 मई को नगर परिषद के लिए मतदान हो रहा है, चूनावी नतीजों के बाद परिषद के सिहांसन पर एक आरक्षण की जादू से एक बार फिर महिला अध्यक्ष  की ताजपोशी होने जा रही है।

1953 में नगर पालिका परिषद में पहली बार आर एल गुप्ता,1957 में आर सी जोशी,1961में  एसएस गोयल,1967 में एसएल गोयल,1969 में आरसी जोशी,1972 एसएल गोयल,1975 में हरि चंद,1977 में आर एन बंसल,और 2001 में संजीव शर्मा ने कमान संभाली थी।