अक्स न्यूज लाइन कुल्लू 25 अप्रैल :
सहायक अभियन्ता, विद्युत उपमण्डल, भून्तर ने जानकारी दी कि 11 के.वी. दियार फीड़र में एल०आई०एस० हुरला और एल०आई०एस० बाहमी नाला को 2*3.15mva सब-स्टेशन शाड़ाबाई से 11 के.वी. का अतिरिक्त फीड़र उपलब्ध कराने, एच०टी० लाईन केबलिंग करने हेतू 27 और 28 अप्रैल, 2026 को बगीचा, दियार, कहुधार, त्रैहन, भाटग्रां, हमीनाला जरड़, कलहैली, लॉअर कलहैली, कमांद, लोअर बजौरा, लॉअर हाट और आसपास के इलाकों में सुबह 10.00 बजे से सायं 05.00 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
उपरोक्त तिथियों में मौसम खराब या बारिश रहती है तो यह कार्य अगले दिन किया जायेगा।