स्वामी विवेकानंद जयंती व राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य पर शिक्षण संस्थानों में किया पर्चा वितरण : गौरव कुमार

स्वामी विवेकानंद जयंती व राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य पर शिक्षण संस्थानों में किया पर्चा वितरण  : गौरव कुमार

अक्स न्यूज लाइन शिमला 12 जनवरी : 

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय इकाई के इकाई अध्यक्ष गौरव कुमार ने एक बयान जारी करते हुए जानकारी दी है कि आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय इकाई के कार्यकर्ताओं ने स्वामी विवेकानंद जयंती व राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य पर हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के पुस्तकालय, आईटीआई चौड़ा मैदान व अम्बेडकर पुस्तकालय में  विद्यार्थियों को " स्वामी विवेकानंद जी का युवाओं को एक संदेश " विषय पर्चा वितरण किया गया।


उन्होंने बताया कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय इकाई 12 जनवरी 2024 से 23 जनवरी 2024 तक युवा पखवाड़ा के रूप में मनाएगी । उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी का जन्म 12 जनवरी 1863 को कोलकाता में हुआ था। उनका जन्मदिन भारत में युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है ‌ स्वामी विवेकानंद आज भी करोड़ों युवाओं के आदर्श है। स्वामी विवेकानंद जी का मानना था कि विश्व मंच पर भारत की पुनः प्रतिष्ठा में युवाओं की बहुत बड़ी भूमिका रही है।उनके अनुसार देश की युवा शक्ति संयम , पवित्रता व दृढ़ता यह तीन गुण विकसित कर लें तो वह कोई भी लक्ष्य प्राप्त कर सकता है।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद स्वामी विवेकानंद जी को अपना आदर्श मानती है। विवेकानंद जी ने समाज को एक नई दिशा देने का काम किया है। स्वामी विवेकानंद जी के विचारों को‌ लेकर आज विद्यार्थी परिषद भी समाज को बदलने में अपनी भूमिका को सुनिश्चित कर रही है। 12 जनवरी को विद्यार्थी परिषद पूरे देश भर में स्वामी विवेकानंद जी की जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाते हुए स्वामी जी के विचारों से राष्ट्र का पुनर्निर्माण कर भारत को पुनः संपन्न एवं वैभवशाली बनाने के लिए कार्यरत हैं।