श्री गोगा माड़ी खदरी के परिसर में स्थित बावड़ी में चलाया गया सफाई अभियान

श्री गोगा माड़ी खदरी के परिसर में स्थित बावड़ी में चलाया गया सफाई अभियान
अक्स न्यूज लाइन नाहन 19 जुलाई : 
गृहरक्षा तथा नागरिक सुरक्षा एवम् आंगनवाड़ी केन्द्र खदरी के संयुक्त तत्वावधान में श्री गोगा माड़ी खदरी के परिसर में स्थित बावड़ी तथा आस पास की सफाई की गई। इस अभियान का नेतृत्व कम्पनी के कमांडर रूप सिंह ने किया। उन्होंने बताया की होमगार्ड्स नागरिक सुरक्षा के साथ साथ आपदा के समय में प्रशासन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करते हैं।
 
उन्होंने कहा कि इन सबके बीच कम्पनी द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छता में भी आम जनता की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित करती हैं। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सुधा शर्मा ने बताया कि वह भी महिलाओं को स्वच्छता अभियान बारे महिलाओं में जागरूकता पैदा करना सुनिश्चित करती हैं। रूप सिंह ने बताया कि इसी महीने में इस श्री गोगा माड़ी खदरी के परिसर में अग्निशमन विभाग एवं होमगार्ड्स के संयुक्त तत्वावधान में यहां विशेष कैम्प लगाया जाएगा