स्तुति पुंडीर का चयन राज्य बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए

स्तुति पुंडीर का चयन राज्य बैडमिंटन प्रतियोगिता  के लिए

नाहन, 7 सितंबर :जिला अरिहंत इंटरनेशनल स्कूल की कला संकाय जमा दो कक्षा की छात्रा स्तुति पुंडीर का चयन जिला सिरमौर की बैडमिंटन टीम के लिए हुआ है।  6 सितंबर को राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सराहन जिला सिरमौर में    समाप्त हुई 19 वर्ष से कम आयु वर्ग की छात्राओं की जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता मे ट्रॉफी जीतने के बाद अब स्तुति पुंडीर 18 अक्टूबर से 22 अक्टूबर 2022 तक बिलासपुर में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगी। नोहरा धार से संबंध रखने वाली स्तुति पुंडीर के पिता अजेंदर पुंडीर ने बताया कि स्तुति पहले 14 वर्ष से कम आयु वर्ग की छात्राओं की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता मे भी भाग ले चुकी है। अरिहंत स्कु ल के प्रधानाचार्य राजेश सोलंकी ने खेल प्रशिक्षक आदिती नेगी व स्तुति पुंडीर को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है तथा आशा व्यक्त की है कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भी यह अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा कर राष्ट्रीय खेलों के लिए चयनित होगी। स्तुति के चयन से इसके पूर्व के विद्यालय डीएवी पब्लिक स्कूल नोहराधार में भी स्तुति पुंडीर के चयन पर हर्ष का माहौल है।