प्रदेश के कई भागों में तीन दिन भारी बारिश का अलर्ट जारी ......

प्रदेश के कई भागों में तीन दिन भारी बारिश का अलर्ट जारी ......

अक्स न्यूज   लाइन ..शिमला  01 अगस्त   - 2023
हिमाचल प्रदेश के कई भागों में तीन दिन भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य के कई भागों में 7 अगस्त तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। 
राज्य के कई भागों में 3,4 व 5 अगस्त को भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, आज राजधानी शिमला व आसपास भागों में हल्की धूप खिलने के साथ बादल छाए हुए हैं।  सोमवार रात को श्री नयना देवी में 36.8, स्लापड़ मंडी 21.6 और  शिमला में 15.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।
उधर, जगह-जगह भूस्खलन के चलते मंगलवार सुबह 10:00 बजे तक राज्य में 327 सड़कें यातायात के लिए ठप थीं। सबसे ज्यादा सेब बहुल क्षेत्र शिमला में 120 और कुल्लू जिले में 105 सड़कें ठप पड़ी हैं, जिससे बागवानों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। वहीं, राज्य में 196 बिजली ट्रांसफार्मर व 85 जलापूर्ति योजनाएं भी प्रभावित हैं।