पीएनबी आरसेटी ऊना में 38 दिवसीय कंप्यूटराइज्ड अकाउंटिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू
अक्स न्यूज लाइन ऊना, 12 फरवरी :
उन्होंने बताया कि यह प्रशिक्षण पूर्णतः निशुल्क प्रदान किया जा रहा है। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को प्रशिक्षण सामग्री, नोट्स, ड्रेस, भोजन एवं जलपान की सुविधा भी बिना किसी शुल्क के उपलब्ध करवाई जा रही है, जिससे युवाओं को सीखने का बेहतर और अनुकूल वातावरण मिल सके।
उन्होंने इच्छुक युवाओं से आग्रह किया है कि वे 13 फरवरी सुबह 11 बजे तक पीएनबी आरसेटी ऊना कार्यालय में उपस्थित होकर अपना पंजीकरण सुनिश्चित करें, ताकि वे इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का लाभ उठा सकें। प्रशिक्षण पूर्ण करने के पश्चात पात्र प्रतिभागियों को बैंक ऋण सुविधा भी उपलब्ध करवाई जाएगी, जिससे वे स्वरोजगार अपनाकर आत्मनिर्भर बन सकें और अपना स्वयं का व्यवसाय स्थापित कर सकें।
सुधीर कुमार ने बताया कि यह कार्यक्रम युवाओं को व्यावसायिक कौशल, वित्तीय प्रबंधन और आधुनिक अकाउंटिंग ज्ञान से लैस कर उन्हें रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।





