कृषि अनुसंधान केन्द्र के प्रांगण में पौधारोपण किया

कृषि अनुसंधान केन्द्र के प्रांगण में पौधारोपण किया

नाहन,15 जुलाई   : चौधरी सरवण कुमार पर्वतीय कृषि अनुसंधान केन्द्र के प्रांगण में वन महोत्सव का आयोजन डा. सुखदेव सिंह पलियाल, सह निदेशक की अध्यक्षता में किया गया जिसमें केन्द्र के वैज्ञानिकों, अधिकारियों एवं समस्त कर्मचारियों ने बढ़.चढ़कर हिस्सा लिया। विशेष तौर पर डा. वाई एस परमार औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय के क्षेत्रीय बागवानी अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केन्द्र के सह निदेशक डा. विशाल सिंह राणा ने छात्रों और कर्मचारियों के साथ भाग लिया।
डा. प्रियंका ठाकुर, डा. सुमनलता और डा. कनिका वाघला ने वनों से वायु, वायु से आयु के नारे पर विशेष महत्व देते हुए पौधों का रोपण किया। इस अवसर पर जिला सिरमौर के समस्त किसानों से आवाहन किया गया कि प्रत्येक व्यक्ति इस बरसात में कम से कम पांच पौधे अवश्य लगाए जिससे पर्यावरण का संतुलन बना रहे। धौलाकुआं के परिसर में मोरपंखी, अमलतास, अशोका, रुक्मिणी, रामकटोरी, पीली चमेली, यूफोर्बया, अर्जुन, आदि अनेक पुष्पीय पेड़, झाडिय़ों, लताओं वह अन्य पौधों का रोपण किया गया।
इस तरह दोनों विश्वविद्यालयों के समस्त कर्मचारियों द्वारा वन महोत्सव पौधे लगाकर मनाया गया। यह पौधे प्रकृति में सुन्दरता प्रदान करने के साथ.साथ वातावरण को भी शुद्ध करेंगे। इसके साथ किसान, बागवान वह स्कूल के बच्चों को भी इन पौधों की जानकारी दी जाएगी।