गुरु ब्रह्मा ,गुरु विष्णु, गुरु देव महेश्वर........... गुरु पूर्णिमा के भव्य कार्यक्रम ......

गुरु ब्रह्मा ,गुरु विष्णु, गुरु देव महेश्वर........... गुरु पूर्णिमा के   भव्य कार्यक्रम ......

अक्स न्यूज   लाइन ..नाहन  03 जुलाई  - 2023
गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर जिला सिरमौर के सभी गुरु आश्रमों, अखाड़ों, मंदिरों में गुरु शिष्य परम्परा को श्रद्धा और उल्लास के साथ निभाया जा रहा है। इस कड़ी में जंहा तीर्थ श्री रेणुकाजी, जिला मुख्यालय नाहन के ऐतिहासिक भगवान श्री जगन्नाथ मंदिर, गायत्री आश्रम, सन्यास आश्रम इत्यादि तमाम गुरुस्थलों में पंजाब, हरियाणा, उत्तरप्रदेश, दिल्ली इत्यादि राज्यों से बड़ी संख्या में अनुयायियों ने तीर्थ श्री रेणुकाजी के निर्वाण अखाड़ा आश्रम में हाजिरी भरी है। वंही भगवान वेदव्यास के जन्मोत्सव व इस अवसर पर गुरुपूर्णिमा का पर्व पर यंहा सन्त समागम का भव्य आयोजन हुआ। इससे पूर्व गुरूदेव की पूजा अर्चना, आरती इस अवसर पर आयोजित हुई। महाराज रणेन्द्र मुनि महाराज के सानिध्य में इस दौरान भव्य कार्यक्रम में हजारों श्रद्धालुओं ने गुरु का आशीर्वाद प्राप्त किया। वंही इस दौरान विशाल भंडारे के अलावा श्रद्धालुओं ने गुरु पूर्णिमा पर पावन श्री रेणुकाजी झील में स्नान कर पुण्य कमाया।