पांवटा भाजपा मंडल के आधा नेताओं को दिखाया बाहर रास्ता -चुनाव में पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के कारण 6 साल के लिए किया निष्कासित

पांवटा भाजपा मंडल के आधा नेताओं को दिखाया बाहर रास्ता  -चुनाव में पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के   कारण 6 साल के लिए किया निष्कासित

नाहन, 5 नवंबर : चुचनावी समर में पांवटा भाजपा मंडल के आधा नेताओं को दिखाया बाहर रास्ता दिखा दिया गया है। इन नेताओं को वर्तमान चुनाव में पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के  कारण 6 साल के लिए निष्कासित  किया।  निष्कासित किए गए नेताओं में से दो ऐसे नेता भी जो पार्टी के अधिकृत प्रत्याक्षी के खिलाफ आजाद उम्मीदवार के रूप में चुनावी मैदान में डटे है।   भाजपा कि जिला अध्यक्ष विनय कुमार गुप्ता ने बताया कि पांवटा भाजपामंडल की अनुशंसा के बाद पांवटा क्षेत्र में पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल आधा दर्जन पदाधिकारियों का संगठन से बाहर का रास्ता दिखाया है इन सभी नेताओं व कार्यकत्र्ताओं को पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित किया गया है मीडिया को जारी बयान में भाजपा अध्यक्ष विनय कुमार गुप्ता ने कहा कि यह कार्रवाई मंडल की अनुशंसा पर की गई है। गुप्ता ने बताया कि चुनाव के दौरान पांवटा साहिब में पार्टी विरोधी गतिविधियों व पार्टी के उम्मीदवार के खिलाफ आजाद रूप से से खड़े होने के मामले में यह कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि मदन शर्मा, रोशन चौधरी, सुधीर गुप्ता, राकेश कश्यप, अशोक चौधरी व सुनील चौधरी को 6 साल के लिए संगठन से निष्कासित किया गया। गुप्ता ने बताया कि रोशन लाल रोशन चौधरी व सुनील चौधरी भारतीय जनता पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ  से चुनाव लड़ रहे हैं। अन्य को पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त पाया गया है। जिसके चलते यह कार्रवाई की गई है।