नीट परीक्षा के मद्देनजर 11 केवी पंजेठी लाइन का रखरखाव कार्य पुनर्निर्धारित, अब 22 जून को रहेगी बिजली बाधित
अक्स न्यूज लाइन मंडी, 20 जून :
राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) के आयोजन को देखते हुए 11 केवी पंजेठी एचटी लाइन की आवश्यक मरम्मत, रखरखाव तथा लाइन के आसपास पेड़ों की कटाई-छंटाई के लिए 21 जून को प्रस्तावित कार्य को पुनर्निर्धारित कर दिया गया है। अब यह कार्य सोमवार, 22 जून को प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक किया जाएगा।
यह जानकारी देते हुए सहायक अभियन्ता विद्युत उप-मंडल-1 मंडी नरेश ठाकुर ने बताया कि उक्त कार्य के दौरान 11 केवी पंजेठी एचटी लाइन से जुड़े क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। प्रभावित क्षेत्रों में जेल रोड, त्वाम्बड़ा, दो अम्ब, पंजेठी, लोक निर्माण विभाग मुख्य अभियन्ता कार्यालय एवं कॉलोनी, टारना रोड, टारना हिल, परिधि गृह, जल शक्ति विभाग परियोजना टारना, अमर विहार, परमार कॉलोनी, तल्याहड़, मड़वाहन तथा इसके आसपास के क्षेत्र शामिल हैं।
उन्होंने बताया कि यदि निर्धारित तिथि को मौसम प्रतिकूल रहता है, तो यह कार्य अगले उपयुक्त दिन किया जाएगा। उन्होंने सभी संबंधित विद्युत उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए अनुरोध किया है कि वे इस अस्थायी असुविधा को देखते हुए आवश्यक तैयारियां पूर्व में ही सुनिश्चित कर लें।
--
नाहन : उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान 22 व 23 जून, को सिरमौर प्रवास पर....
अक्स न्यूज लाइन नाहन 20 जून :
उद्योग, संसदीय कार्य एवं श्रम रोजगार मंत्री हर्षवर्धन चौहान 22 व 23 जून, 2026 को सिरमौर जिला के प्रवास पर रहेंगे।
यह जानकारी सरकारी प्रवक्ता ने देते हुए बताया कि उद्योग मंत्री 22 व 23 जून को लोक निर्माण विभाग विश्रामगृह शिलाई में क्षेत्र वासियों से मिलेंगे तथा उनकी समस्याओं का निराकरण करेंगे।









