उपायुक्त किन्नौर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय आधार निगरानी समिति की बैठक आयोजित

उपायुक्त किन्नौर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय आधार निगरानी समिति की बैठक आयोजित
अक्स न्यूज लाइन रिकांगपिओ 16 मार्च : 
उपायुक्त किन्नौर डॉ. अमित कुमार शर्मा की अध्यक्षता में आज जिला के रिकांग पिओ स्थित उपायुक्त कार्यालय के सभागार कक्ष में जिला स्तरीय आधार निगरानी समिति की बैठक का आयोजन किया गया और पूर्व में आयजोति बैठक में दिए गए निर्देशों पर की गई कार्यवाही से उपायुक्त को अवगत करवाया गया। 
उपायुक्त ने जिला में 05 वर्ष तक के बच्चों के आधार कार्ड समय पर न बनने पर चिंता व्यक्त की और सम्बन्धित अधिकारियों को समय पर बच्चों के आधार कार्ड बनाने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने 05 से 18 वर्ष तक के आयुर्वग को आधार को बायोमेट्रिक अपडेट करने को कहा ताकि भविष्य में उन्हें किसी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े। 
डॉ. अमित कुमार शर्मा ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण के अंतर्गत बच्चों को आधार कार्ड से जोड़ने के लिए विद्यालयों के अध्यापकों को प्रशिक्षण प्रदान करें ताकि आधार कार्ड की पेंडेंसी को समाप्त किया जा सके। इसके अतिरिक्त विद्यालय में अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट के शिविर लगाने के भी निर्देश दिए गए। 
बैठक में सहायक आयुक्त विपन ठाकुर, प्रबंधक भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण विजय एस. सिंह, उपनिदेशक उच्चतर शिक्षा डॉ. कुलदीप सिंह डोगरा, उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा डॉ. अरुण कुमार गौतम, जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी धनवीर सिंह ठाकुर सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।