नाहन के अर्जुन गुप्ता ने ताइक्वांडो में झटका गोल्ड मेडल: कर्नाटक स्टेट चैंपियनशिप जीती...

अक्स न्यूज लाइन नाहन 21 जुलाई :
नाहन शहर से ताल्लुक रखने वाले बेंगलोर में शिक्षारत अर्जुन गुप्ता ने हाल ही में आयोजित कर्नाटक स्टेट ताइक्वांडो चैंपियनशिप जीत कर गोल्ड मेडल झटका है।अर्जुन की इस सफलता से परिवार में जश्न का माहौल है। अर्जुन की जीत से नाहन का नाम भी रोशन हुआ है।
ताइक्वांडो में अंडर 14 वर्ग में कर्नाटक स्टेट चैंपियन बने अर्जुन गुप्ता होनहार खिलाड़ी है। अर्जुन के पिता सचिन गुप्ता व नेहा गुप्ता दोनों सॉफ्टवेयर इंजीनियर है जो सालों से बेंगलोर में रह रहे हैं।
अर्जुन के दादा भाजपा नेता विनय गुप्ता ने यह जानकारी देते बताया कि अर्जन ने पढाई के साथ साथ ताइक्वांडो गेम में लगातार अभ्यास है और कई मुकाबले जीते हैं। और इसी कड़ी में आज ताइक्वांडो में गोल्ड मेडल जीत कर स्टेट चैंपियन बना है।