नाहन: पांवटा नगर परिषद पार्क में तोड़फोड़ करने वाले आरोपी पुलिस रिमांड में, जेसीबी मशीन व ट्रेक्टर क़ब्जे लिए...
अक्स न्यूज लाइन नाहन 04 फरवरी :
: पांवटा साहिब नगर परिषद पार्क में चोरी करने की नियत से तोड़फोड़ करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने दबोच लिया है। आरोपियों को पुलिस रिमांड में रख कर पुछ ताछ जारी है। पुलिस ने पार्क की तोड़फोड़ करने के लिए लाई गई एक जेसीबी मशीन व 2 ट्रेक्टरों को भी कब्जे में ले लिया है।
: जिले के एसपी ने बताया कि दिनांक 23.10.2025 को नगर परिषद पांवटा साहिब के कनिष्ठ अभियंता ने दर्ज शिकायत में बताया था कि फ्रेंड्स कॉलोनी वार्ड नं. 1 स्थित नगर परिषद के पार्क की चारदीवारी, रास्ता व टिन शेड को जेसीबी मशीन से तोड़ने तथा पार्क में लगे सामान की चोरी की शिकायत थी।
एसपी ने बताया कि शिकायत के आधार पर 239/2025 धारा 3 PDP Act व 303(2), 332(c), 3(5) BNS के तहत एफआईआर दर्ज की गई थी।
पुलिस जांच के अनुसार भूमि मालिक की मृत्यु के बाद उसके वारिस गुरदीप सिंह ने अपने साथी जयदीप के साथ मिलकर बिना किसी कानूनी प्रक्रिया के सरकारी पार्क को तोड़ने की योजना बनाई और पार्क की तोड़फोड़ कर सामान चोरी कर लिया। जांच के दौरान CCTV फुटेज की भी सहायता ली गई।
एसपी ने बताया कि मामले में पर्याप्त साक्ष्य एकत्र होने के उपरांत दिनांक 02.02.2026 को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
आरोपियों के कब्जे से पार्क को तोड़ने में प्रयुक्त एक जेसीबी मशीन व दो ट्रैक्टर बरामद किए गए हैं। आरोपी पुलिस रिमांड पर हैं तथा चोरी किए गए सामान की बरामदगी की प्रक्रिया जारी है।





