नगर निगम बनाने के लिए नप में होगा प्रस्ताव पारित ...... पात्रता की तमाम शर्ते पुरी करने के बावाजूद नही बढाया रूतबा सरकार ने

नगर निगम बनाने के लिए नप में होगा प्रस्ताव पारित ......  पात्रता की तमाम शर्ते पुरी करने के बावाजूद नही बढाया रूतबा सरकार ने

अक्स न्यूज लाइन ..नाहन  30 मार्च 2023
सरकारों ने पुर्व में कुछ साल पहले सियासी फायदा झटकने के इरादे से सूबे में मंडी, सोलन पालमपुर की नगर परिषदों का रूतबा बढाकर अपनी मंशा पुरी की है और निगमों के चुनाव कराकर हार जीत का स्वाद भी चखा है। लेकिन सरकार ने पात्रता की तमाम शर्ते पुरी करने के बावाजूद नाहन नगर परिषद का रूतबा नही बढाया। वैसे भी सरकार धर्मशाला को सालों पहले ही वहां की नगर परिषद को निगम का दर्जा दे चुकी है। शिमला के बाद राज्य में इन चार शहरों में निगम बनाए गए उनका सियासत में कई मायनों में सीधा दखल रहा है। ऐसे सरकार ने प्रस्ताव मंगवाऐं, ग्रामीण क्षेत्रों को मिलाक र क्षेत्र बढाए और ग्रामीणों के विरोध के बाद भी निगम खड़े कर दिए। लेकिन नाहन नगर परिषद को लेकर ऐसा नही किया । 
 नगर निगम बनाने के लिए नप में होगा प्रस्ताव पारित
नगर निगम बनाने के लिए अब  नाहन नगर परिषद में निगम बनाने के लिए सदन प्रस्ताव पारित करके सरकार को भेजना होगा तभी अगली कारवाई हो सकेगी । उधर कांग्रेस के कई पार्षदों ने बताया कि कुछ साल पहले भी प्रस्ताव सरकार को भेजा जा चुका है लेकिन सरकार की तरफ से कोई प्रतिक्रि या नही मिली थी। अब तो वैसे भी सरकार उक्त शहरों में निगम बना चुकी है। सियासी दबाव कोई नही रहा है। अब नम्बर भी नाहन नगर परिषद का ही बनता है शहर के  कांग्रेस-भाजपा के नेताओं व पार्षदों को आगे आकर नगर निगम के बनाने के लिए सरकार पर दबाव बनाना चाहिए। 
देश की पुरानी नगर परिषद.... 
नगर पालिका नाहन वर्तमान में परिषद देश की उन परिषदों में शुमार है जिनकी स्थापना रियासत के जमाने में हुई थी। नाहन नगर पालिका क ी स्थापना महाराजा शमशेर प्रकाश ने 1868रियासत काल में की थी। देश में कलकत्ता के बाद दूसरी नगर पालिका होने का गौरव भी नाहन नगर परिषद के नाम है। प्रदेश की नाहन के बाद वजूद में आयी पालिकाऐं परिषदें बनी ओर अब निगम बना दी गई। नाहन नगर परिषद के लिए भी दरियादिली सरकार दिखाए। 
-कलकत्ता के बाद रियासत काल दूसरी नगर पालिका होने का गौरव भी नाहन नगर परिषद के नाम है। यह परिषद भी निगम बने इस बाबत जल्द ही सरकार के प्रस्ताव भेजेगें। राज्य के कई शहरों में सरकार ने निगम बनाए है। नाहन नगर परिषद निगम की पात्रता की शर्तें पुरी करता है। निगम बनने से शहर की सुविधाओं मेंं इजाफा होगा, बजट, ग्रांट व कर्मचारियों की संख्या बढेगी । 
-राकेश गर्ग पपली, पार्षद नगर परिषद नाहन