पात्र महिलाओं को जून में मिलेंगे 3000 रुपये : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू

पात्र महिलाओं को जून में मिलेंगे 3000 रुपये : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू

अक्स न्यूज लाइन शिमला 16 अप्रैल :

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मंगलवार दोपहर बाद प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन शिमला में प्रेस वार्ता करते हुए कहा कि जून में प्रदेश की पात्र महिलाओं को महिला सम्मान निधि के तहत ₹3000 एक साथ दिए जाएंगे। सीएम ने कहा कि केंद्र सरकार की किसान सम्मान निधि योजना जब चुनाव के दौरान जारी रह सकती है तो प्रदेश की महिला सम्मान निधि बंद करने को कोई प्रश्न ही नहीं है।

ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि इस संदर्भ में मंत्री जगत सिंह नेगी की ओर से चुनाव आयोग को अवगत कराया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पात्र महिलाएं योजना का लाभ लेने के लिए अपने फार्म संबंधित विभाग को दे सकती हैं. अगर विभागीय अधिकारी फॉर्म नहीं लेते हैं तो संबंधित क्षेत्र के कांग्रेस विधायकों के पास इन फॉर्म को जमा करवाया जाए। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रक्रिया समाप्त होते ही महिलाओं को एक साथ सभी माह के पैसे जारी किए जाएंगे।