नाहन: एसडीएम कोर्ट में नही किया रिप्लाई फाइल, अब दूसरे पक्ष को गवाहों को पेश करने आदेश....सुंदर बाग़ कॉलोनी में कुत्तों से जुड़ा मामला...
अक्स न्यूज लाइन नाहन 16 अप्रैल :
एसडीएम राजीव संख्यान की अदालत में तय समय सीमा में एक पक्ष द्वारा अपना रिप्लाई फाइल न करने के बाद अदालत ने दुसरे पक्ष को मामले में अब अपने गवाह पेश करने के आदेश दे दिए हैं।
गौर तलब है कि अदालत ने यह आदेश शहर की सुंदर बाग़ कॉलोनी नजदीक पक्का टैंक में एक घर मे पाले गए कुत्तों से जुड़े एक मामले सचिन बिन्द्रा- मोनिषा अग्रवाल केस की सुनवाई करते हुए दिए ।
एसडीएम कोर्ट ने एक पक्ष मोनिषा अग्रवाल को जवाब देने के लिए 10 मार्च को तलब किया था। लेकिन व्यक्तिगत रूप से पेश होकर जवाब देने के लिए एक महीने का समय अदालत से लिया गया था लेकिन 10 अप्रैल को भी अदालत में जवाब नही दिया गया है।
अब अदालत ने मामले में दूसरे पक्ष से सचिन बिन्द्रा एंव अन्य को अपने गवाहों को पेश करने के आदेश जारी किए हैं। इस मामले अब अगली सुनवाई बुधवार को होगी।








