नाहन: ट्रक ने खड़ी कार में टक्कर मारी, हादसे में पटवारी की मौत,माजरा में एफआईआर दर्ज..

नाहन: ट्रक ने खड़ी कार में टक्कर मारी, हादसे में पटवारी की मौत,माजरा में एफआईआर दर्ज..

अक्स न्यूज लाइन नाहन 19 मार्च : 
नेशनल हाईवे देहरादून- चंडीगढ़ पर धौलाकुआं में बीती शाम एक ट्रक ने साइड में खड़ी एक कार के पीछे टक्कर मारी दी इस हादसे में कार की डिकी खोलकर सामान निकाल रहे कार मालिक पटवारी की मौत हो गई।

जिले के एसपी एनएस नेगी ने बताया कि ट्रक चालक टक्कर मार कर मौके से फरार हो गया। आरोपी चालक के खिलाफ माजरा पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई है।

 एसपी ने बताया कि पमिली जानकारी के अनुसार 7.40 बजे शाम पटवारी विरेन्द्र सिंह पुत्र श्री गुमान सिंह निवासी गांव भजौन डा0 कोड़गा तह0 कमरऊ  धौलकुंआ मे पटवार खाने के सामने सडक की साईड़ में  कच्चे मे अपनी कार को खड़ी करके अपनी कार की डिगी  खोलकर उसमें कुछ समान रख रहा था।

एसपी ने बताया कि इसी दौरान पीछे से एक ट्रक बडी तेज रफतार से पांवटा साहिब की तरफ मे आया और पटवारी विरेन्द्र सिंह व उसकी खडी कार के पीछे से टक्कर मार दी। और गाडी मौका से भगा कर ले गया।
नेगी ने बताया कि टक्कर लगने से पटवारी विरेन्द्र की कार साईड से घूम गई और विरेन्द्र सडक पर गिर गया इस टक्कर से विरेन्द्र सिंह का शरीर कुचल गया औऱ मौका पर ही मौत हो गई। 

एसपी ने बताया कि  पुलिस थाना माजरा में  धारा 281,125(A), 106 भारतीय न्याय संहिता व धारा  187 मोटर वाहन अधिनियम  में  अभियोग पंजीकृत किया गया है। 

एसपी ने बताया कि जांच के दौरान फरार चालक के  ट्रक का नम्बर  PB 02CC-9921 पता चला है। आरोपी चालक जल्द दबोच लिया जायेगा।