श्री रेणुका जी के संगड़ाह कांग्रेस जोन के 7 बूथों की बैठक सम्पन्न

श्री रेणुका जी के संगड़ाह कांग्रेस जोन के 7 बूथों की बैठक सम्पन्न
अक्स न्यूज लाइन नाहन 18 मई : 
श्री रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र के संगड़ाह कांग्रेस जोन के अंतर्गत  7 बूथों पर बूथ ऊँचा टिककर, जबड़ोग, रणफुआ, अंधेरी, सैंज मंडोली व बूथ लुधियाना में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की तथा बैठक में लुधियाना बूथ पर विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार ने बूथ समीक्षा बैठक का जायजा भी लिया। हमारे शिमला लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी विनोद सुल्तानपुरी के लिए प्रचार प्रसार भी किया और बूथ पर रणनीति बनाई।
श्री रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र में आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर बूथ जनसम्पर्क अभियान जोरो पर हे तथा बूथ स्तरीय बैठकों का दौरान जारी हे। श्री रेणुका जी के विधायक व विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार ने कहा कि रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार के नेतृत्व में मजबूती से आगे बढ़ रही हे तथा कांग्रेस प्रत्याशी विनोद सुल्तानपुरी को रेणुका विधानसभा क्षेत्र से बढ़त दिलाने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता बूथ स्तर प्रचार प्रसार कर रहें हे। 
प्रदेश युवा कांग्रेस के महासचिव व संगड़ाह कांग्रेस जोन के प्रभारी ओपी ठाकुर जोरदार हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा सांसद सुरेश कश्यप का 10 वर्षो का कार्यकाल बहुत निराशजनक रहा हे तथा उससे पूर्व भाजपा सासंद वीरेंद्र कश्यप भी रेणुका विधानसभा क्षेत्र के लिए कुछ नहीं करवा पाये हे। ओपी ठाकुर ने कहा कि पिछले 15 वर्षो से शिमला के भाजपा सांसद लगातार जीते हे और सासंद निधि के तौर पर भाजपा नेता व सासंद  15 वर्षो कि 75 करोड़ सांसद निधि का हिसाब दें कि रेणुका विधानसभा क्षेत्र को कितना पैसा और कंहा दिया। ओपी ठाकुर ने कहा कि भाजपा सांसद जनता के बीच 10 वर्षो से गायब रहें तथा अब वोट के लिए जनता के बीच घूम रहें हे जबकि रेणुका कि जनता अब जान चुकी हे और इस लोकसभा चुनाव में रेणुका की जनता सुरेश कश्यप को करारा जवाब देगी। ओपी ठाकुर ने कहा कि रेणुका की जनता इस बार कांग्रेस के पक्ष में मतदान करेंगी तथा आने वाले साढ़े 3 वर्षो में विकास का साथ देने के लिए विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार के नेतृत्व को मजबूती व विकास करने के लिए मतदान करेंगी। इस दौरान संगड़ाह कांग्रेस जोन अध्यक्ष कुशल सिंह तोमर, युवा कांग्रेस नेता बिक्रम चौहान, युवा नेता विनोद कंठ, विजय कुमार,रामेश्वर शर्मा, संगड़ाह यूथ अध्यक्ष राजेश कुमार, पंचायत प्रधान विक्रम ठाकुर, देवेंदर ठाकुर, उप प्रधान केशवानंद शर्मा, सुरेंद्र ठाकुर प्रचार समिति में शामिल रहें।