अक्स न्यूज लाइन धर्मशाला मार्च 30 :
केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण राज्य मन्त्री राम नाथ ठाकुर ने राज्य सभा सांसद इंदु बाला गोस्वामी को संसद में बताया की 31 दिसम्बर 2025 तक काँगड़ा जिला में 1,04,212 किसानों द्वारा किसान क्रेडिट कार्ड के माध्यम से खेती और सम्बद्ध गतिबिधियों के लिए ऋण प्राप्त किया जा रहा है और किसान क्रेडिट कार्ड के माधयम से अब तक काँगड़ा जिला में 1,241 करोड़ रूपये का ऋण ग्रहण किया जा चूका है
उन्होंने बताया की किसान क्रेडिट कार्ड के माध्यम से कृषि क्षेत्र के लिए तीन लाख और पशु पालन , डेरी और मछली पालन पर दो लाख तक के अल्प कालीन ऋण पर ब्याज पर अनुदान प्रदान किया जा रहा है
उन्होंने बताया की भारतीय रिज़र्व बैंक ने किसान क्रेडिट कार्ड धारकों के लिए 1 जनबरी 2025 से बिना गरंटी/ कोलैटरल-फ्री लोन की ऋण सीमा को 1 .6 लाख से बढ़ा कर 2 लाख तक कर दिया है
उन्होंने सांसद इंदु बाला गोस्वामी को बताया की किसान क्रेडिट कार्ड के माधयम से ऋण ग्रहण करने की कोई ऊपरी सीमा तय नहीं की गई है / उन्होंने बताया की किसान क्रेडिट कार्ड के माधयम ऋण की योग्यता राज्य स्तरीय तकनीकी समिति द्वारा तय की जाती है / उन्होंने बताया की किसानों को आसानी से ऋण उपलब्ध करबाने के लिए केन्द्र सरकार ने बैंकों को ऋण राशि की न्यूनतम 18% राशि कृषि और सम्बद्ध गतिबिधियों के लिए प्रदान करना अनिवार्य किया है और बर्ष 2016 से इन ऋणों में से 10 प्रतिशत ऋण राशि छोटे और मंझोले किसानों को प्रदान करना
अनिवार्य किया गया है