नाहन : फिजिकल एजुकेशन प्रवक्ता अमिता गुप्ता बनी सीबीएसई सब कैडर परीक्षा की टॉपर...

नाहन : फिजिकल एजुकेशन प्रवक्ता अमिता गुप्ता बनी सीबीएसई सब कैडर परीक्षा की टॉपर...
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9

नाहन ब्लॉक के बिरला जमा दो स्कूल में सेवारत फिजिकल एजुकेशन की प्रवक्ता अमिता गुप्ता ने अपनी योग्यता के बलबूते पर, हाल ही में शिक्षा विभाग द्वारा एसबीएसई लिए बने सब कैडर के लिए आयोजित परीक्षा के तहत फिजिकल एजुकेशन सब्जेक्ट में राज्य भर में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। 

अमिता गुप्ता की इस उपलब्धि से बिरला स्कूल व सिरमौर का प्रदेश में  मान बढ़ा है। परीक्षा परिणाम के बाद अब अमिता गुप्ता  की जल्द ही सीबीएसई स्कुल में तैनाती होगी।

सीबीएसई सब कैडर के लिए फिजिकल एजुकेशन सब्जेक्ट से राज्य भर से 112 प्रवक्ताओं ने उक्त परीक्षा दी थी। परीक्षा में 94 प्रवक्ता अवल्ल रहे।