नाहन: 174 ग्राम अफीम पकड़ी, एसआईयू टीम ने किराएदार धरा..पांवटा में एफआईआर..

नाहन: 174 ग्राम अफीम पकड़ी, एसआईयू टीम ने किराएदार धरा..पांवटा में एफआईआर..
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9

अक्स न्यूज लाइन नाहन 03 मई :

 जिला सिरमौर की एस आई यू टीम नाहन ने  नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पांवटा में 174 ग्राम अफीम बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

जिले के एसपी एनएस नेगी ने बताया कि  टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी मोहन लाल गादरी पुत्र श्री चतरभुज गादरी, स्थायी निवासी वार्ड नं0 3, गादरी मोहल्ला, गांव नंदसाह/खालसा, तहसील शारदा, जिला भीलवाड़ा, राजस्थान, उम्र 45 वर्ष के कब्जे से 174 ग्राम अफीम बरामद की।

एसपी ने बताया कि आरोपी वर्तमान में श्री जसविंदर सिंह निवासी कपूर बार, मेहताब गली, राजबन रोड, बद्रीपुर के पास, पांवटा साहिब, जिला सिरमौर में किरायेदार के रूप में रह रहा था।

आरोपी के खिलाफ थाना पांवटा साहिब में धारा 18 NDPS Act 1985 के तहत अभियोग पंजीकृत कर गिरफ्तार किया गया है। मामले की आगामी तफ्तीश अमल में लाई जा रही है।