उप मुख्यमंत्री की चाची कांन्ता अग्निहोत्री का निधन

उप मुख्यमंत्री की चाची कांन्ता अग्निहोत्री का निधन

ऊना 30 दिसम्बर: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की चाची कांता अग्निहोत्री का वीरवार 29 दिसंबर को सांय निधन हो गया। उनके निधन का समाचार सुनते ही उपमुख्यमंत्री इस दिन देर रात अपने पैतृक गांव गोंदपुर जयचंद पहुंचे। कांता अग्निहोत्री का अन्तिम संस्कार 30 दिसम्बर को गांव गोदपुर जयचंद में उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, परिजनों व क्षेत्रवासियों की उपस्थिति में किया गया।
इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष रणजीत सिंह राणा, कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्तागण, अतिरिक्त उपायुक्त ऊना डॉ अमित कुमार शर्मा, एसपी ऊना अर्जित सेन, विभिन्न विभागों के अधिकारीगण तथा बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री ने कांता अग्निहोत्री के निधन पर शोक व्यक्त किया
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की चाची कांता अग्निहोत्री के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। कांता अग्निहोत्री ने ऊना जिले के हरोली विधानसभा क्षेत्र स्थित अपने पैतृक गांव गोंदपुर जयचंद में विगत रात्रि अंतिम सांस ली।
शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपने शोक संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि इस दुःख की घड़ी में वह परिवार के सदस्यों के साथ हैं। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिजनों को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।