उद्योगपति को बंधक बनाकर लड़की निकली वारदात को अंजाम देने वाली मुख्य आरोपी .... मास्टरमाइंड आरोपियों को पुलिस ने दबोचा

उद्योगपति को बंधक बनाकर  लड़की निकली वारदात को अंजाम देने वाली मुख्य आरोपी  .... मास्टरमाइंड आरोपियों को पुलिस ने दबोचा

अक्स न्यूज लाइन ..नाहन 5 मार्च 2023
 शहर में उद्योगपति को बंधक बनाकर लूट को अंजाम देने वाले 2 आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गए है। 2 मार्च को नाहन शहर के शिमला रोड स्थित  एक उद्योगपति को मकान में तीन आरोपियों ने बंधक बनाया था और लूट की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए थे।
 आरोपियों को पकडऩे के लिए पुलिस ने 6 सदस्य एक टीम का गठन किया था। पुलिस ने 3 दिनों के भीतर 2 आरोपियों को पकडऩे में सफलता हासिल की है। इस वारदात को अंजाम देने वाले तीनों आरोपी नाहन शहर के ही रहने वाले हैं जिनकी उम्र 19 से 23 साल के बीच बताई जा रही है। पुलिस ने एक आरोपी को हरियाणा के अंबाला तो दूसरे को नाहन शहर से ही गिरफ्तार किया है जबकि एक अभी भी फरार चल रहा है। इस लूट को अंजाम देने में वारदात में शामिल लड़की ने अहम भूमिका निभाई है पुलिस के मुताबिक लड़की ही इस वारदात की मास्टरमाइंड थी और उसी के इशारों पर इस पूरी वारदात को अंजाम दिया गया। क्योंकि वह पूरी तरह से वाकिफ थी कि उद्योगपति के घर में कैसे और कब इस वारदात को अंजाम दिया जा सकता है। डीएसपी हेडक्वाटर 
मीनाक्षी शाह ने आज शाम बुलाए एक पत्रकार सम्मेलन में यह जानकारी देते हुए बताया  के पुलिस ने गिरफ्तार किए गए आरोपियों से चोरी का कुछ सामान बरामद कर लिया है। जबकि कुछ सामान बरामद होना बाकी है। वारदात के दौरान उद्योगपति से लैपटॉप, मोबाइल,सोने की 2 अंगूठियां गोल्ड चैन की लूट की गई थी। फिलहाल नाहन पुलिस वारदात में शामिल तीसरे आरोपी की तलाश में है।