नाहन: 12 बोतल शराब पकड़ी आरोपी के खिलाफ कालाअम्ब में मामला दर्ज...

नाहन: 12 बोतल शराब पकड़ी आरोपी के खिलाफ कालाअम्ब में मामला दर्ज...

औद्योगिक क्षेत्र कालाअम्ब में पुलिस में मिली गुप्त सूचना के आधार पर एक व्यक्ति के कब्जे से एक दर्जन देशी शराब की बोतलें बरामद की है।

एसपी एनएस नेगी ने बताया कि  पुलिस थाना कालाआम्ब की पुलिस टीम ने गश्त के दोरान  रविन्द्र कुमार पुत्र सिंग राम निवासी रामपुर जट्टान वार्ड न0 11 डा0 कालाआम्ब तहसील नाहन जिला सिरमौर के कब्जे से अवैध शराब बरामद की है।

एसपी ने बताया कि रविन्द्र कुमार के कब्जे से 12 बोतल प्लास्टिक शराब देशी मार्का MALTA बरामद की गई। आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना कालाआम्ब में एफआईआर दर्ज कर दी गई है।मामले में आगामी तफतीश की जा रही है।