अक्स न्यूज लाइन नाहन 23 सितम्बर :
सिरमौर जिला में चल रहे विशेष फोक मीडिया प्रचार अभियान के तहत आज विकासखंड संगडाह की ग्राम पंचायत घंडूरी तथा चाढ़ना, विकासखंड पांवटा साहिब की ग्राम पंचायत अंबोया के ग्राम सिरोही तथा ग्राम पंचायत राजपुर में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग से अनुमोदित दलों द्वारा प्रदेश सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी गीत संगीत के माध्यम से लोगों तक पहुंचाई गई ।
कलाकारों ने लोकगीत व नाटक के द्वारा स्वरोजगार, स्वास्थ्य योजनाओं, महिलाओं की सशक्तिकरण व उत्थान के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं और समाज में छुआछूत जैसी कुप्रथाओं को दूर करती अंतरजातीय विवाह प्रोत्साहन योजना की जानकारी स्थानीय भाषा व आम बोलचाल में दी गई।
कार्यक्रम में ग्राम पंचायत राजपुर के प्रधान अश्वनी शर्मा, उप प्रधान विकी शर्मा, सचिव रघुवीर, पंचायत प्रधान अंबोया सुनीता शर्मा, उप प्रधान धर्म सिंह, घंडूरी पंचायत प्रधान सुरेंद्र सिंह, प्रधान चाडना धर्म पाल सूर्या, सचिव विजेन्द्र, वार्ड सदस्य संदीप, संतोष देवी सहित स्थानीय लोग उपस्थित रहे।