नाहन : कार में सफर कर रहा था फ़रार मुजरिम,पहचान लिया पुलिस ने हिरासत में लिया...
अक्स न्यूज लाइन नाहन 27 जुलाई :
जिला सिरमौर पुलिस की पीओ सेल टीम ने लंबे समय से फरार चल रहे मुजरिम युसुफ अली निवासी उपरली भंगाणी, तहसील पांवटा साहिब को उस वक़्त हिरासत में ले लिया जब वो एक वाहन से देहरादून से पांवटा की तरफ आ रहा था।
एसपी ने बताया कि अभियोग संख्या 62/21 दिनांक 31.05.2021, थाना पुरुवाला, में मुजरिम के कब्जे से लगभग 4 क्विंटल गांजा बरामद हुआ था।
वह काफी समय से फरार था तथा न्यायालय पांवटा साहिब ने 11.05.2023 को उसे उद्घोषित अपराधी घोषित किया था। 26.07.2026 को पीओ सेल नाहन की विशेष टीम जिसमे आरक्षी मोहित सेनी, मानक मुख्य आरक्षी विनय व आरक्षी जगपाल ने दीपक चन्दोला जो STF पुलिस टीम देहरादून मे तैनात है के सहयोग से गुप्त सूचना के आधार पर धर्मावाला चौक (UK) के पास दबिश दी ।
एसपी ने बताया कि सूचना के अनुसार मुजरिम सफेद XUV-300 (UK07DN7796) से देहरादून से पांवटा साहिब की ओर आ रहा था।
पुलिस ने वाहन को रोककर चेक किया तो चालक की पहचान युसुफ अली के रूप में हुई तथा उसे गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के विरुद्ध पुलिस थाना पुरुवाला में मामला दर्ज कर मामले में आगामी अन्वेषण जारी है



