नाहन: तेजधार हथियार से वार.. दो घायल, आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज...

नाहन: तेजधार हथियार से वार.. दो घायल, आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज...
Ad 5 Ad 6 Ad 9 Ad 9
Ad 6 Ad 7 Ad 9 Ad 9
Ad 6 Ad 7 Ad 9 Ad 9

 अक्स न्यूज लाइन नाहन 27 जुलाई :
कालाअम्ब में तेजधार हथियार से संगढाह निवासी एक  युवक को घायल करने वाले दो आरोपियों के खिलाफ पुलिस स्टेशन कालाअम्ब में मामला दर्ज किया गया है। 

सिरमौर एसपी एनएस नेगी  बताया कि सुरेश कुमार, निवासी गांव कोरग, तहसील संगड़ाह, ने मामला दर्ज करवाया कि वह एरियल टेलीकॉम सॉल्यूशन कंपनी में तकनीशियन के पद पर कार्यरत है।


शिकायत के अनुसार दिनांक 25.07.2026 को कंपनी के निर्देश पर वह अपने साथी अनिल के साथ कालाअम्ब स्थित टावर पर तकनीकी खराबी दूर करने पहुंचे थे।

 रात करीब 8:30 बजे टावर से बैटरी केबल एवं अर्थिंग केबल चोरी होने के संबंध में सुमेश कुमार एवं मुकेश कुमार से पूछताछ करने पर दोनों कथित रूप से भड़क गए और इस पर तेजधार वस्तु से हमला कर दिया। 
बीच-बचाव करने आए अनिल पर भी हमला किया गया। 

एपीसी ने बताया कि दोनों घायलों को उपचार हेतु मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल नाहन ले जाया गया, जहां मेडिकल परीक्षण में चोटें तेजधार हथियार से लगना पाई गईं। 
जिस पर आरोपियों  के विरुद्ध पुलिस थाना काला आम्ब मे  मामला दर्ज कर मामले में आगामी अन्वेषण जारी हैग