विश्व पर्यावरण दिवस पर मिशन लाइफ के तहत केलांग में आयोजित की जाएंगी विभिन्न गतिविधियां......

विश्व पर्यावरण दिवस पर मिशन लाइफ के तहत  केलांग में आयोजित की जाएंगी विभिन्न गतिविधियां......

अक्स न्यूज लाइन --   केलांग  27  मई -  2023
मिशन लाइफ  कार्यक्रम के तहत जिला लाहौल स्पीति में  विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही है इसी कड़ी में  विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पुलिस ग्राउंड केलांग में  लोगों को पर्यावरण के अनुकूल जीवन शैली के महत्व को लेकर  तथा पर्यावरण संरक्षण  व संवर्धन के लिए जागरूक करने के उद्देश्य से  लोगों की जन आंदोलन के रूप में सहभागिता सुनिश्चित बनाई जाएगी|
 जिला लाहौल स्पीति राहुल कुमार ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ  जिला मुख्यालय केलांग में बैठक आयोजित की |
 उपायुक्त ने बताया कि  विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर लाहौल में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा जिसमें विभिन्न पंचायतों में पंचायती राज संस्थाओं व लोगों के सहयोग से प्लास्टिक वेस्ट, ई कचरा,ठोस और तरल कचरे का  पृथक्करण  कर निस्तारण सुनिश्चित बनाया  जाएगा |
सामुदायिक तौर पर स्थानीय जल स्रोतों की श्रमदान के माध्यम से भी रखरखाव को भी प्राथमिकता दी जाएगी
 लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से विभिन्न स्कूलों के बच्चों द्वारा जागरूकता रैली से स्वच्छता का संदेश दिया जाएगा | केलांग से स्टिंगिरी  तक साइकिल रेस का भी लाहौल स्पीति साइकलिंग एसोसिएशन द्वारा आयोजन किया जाएगा और इसी दौरान यूरिनाथ,कारदंग व लोअर केलांग  में  पौधे रोहित किए जाएंगे |
 उपायुक्त ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि हुए पुलिस ग्राउंड में विभिन्न विकासात्मक व जन कल्याण से जुड़ी नीतियों के बारे में  भी लोगों को प्रदर्शनों के द्वारा जानकारी  देंगे |
पुलिस ग्राउंड में  विभिन्न स्वयं सहायता समूह, महिला मंडल स्टाल में पारंपरिक स्थानीय  व मोटे अनाज के लजीज व्यंजनों   के माध्यम से भी स्वस्थ जीवन शैली को अपनाने के लिए लोगों को भी प्रेरित करेंगे |
उपायुक्त जिला लाहौल स्पीति राहुल कुमार ने बताया कि मिशन लाइफ कार्यक्रम में  मिशन लाइफ का उद्देश्य जिला के पर्यावरण को  संरक्षित रखना है।  इसके अंतर्गत  पर्यावरण के अनुरूप स्वस्थ  जीवनशैली अपनाने को लेकर  लोगों में जानकारी एवं जागरूकता के लिए ज़िला  में विभिन्न विभागों के सहयोग से   5 जून  (विश्व पर्यावरण दिवस) तक विभिन्न गतिविधियां  आयोजित की जा रही हैं ।
 लाहौल स्पीति राहुल कुमार ने लोगों से आग्रह किया  सक्रिय जन  सहभागिता  से मिशन लाइफ कार्यक्रम को एक जन आंदोलन के रूप देने के लिए आगे आए और इस अभियान को सफल बनाएं  | बैठक में जिला परिषद अध्यक्ष अनुराधा राणा ने भी अपने बहुमूल्य सुझाव देते हुए इस कार्यक्रम को जन आंदोलन में परिवर्तित करने के लिए लोगों से आह्वान किया कि जिला के हरित आवरण को बढ़ाने,पर्यावरण  संरक्षण व संवर्धन के लिए आगे आने की बात कही  | सहायक आयुक्त संकल्प गौतम, वन मंडल अधिकारी अनिकेत बानवे सहित अन्य विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे |