55 वर्षीय महिला के नलिका से ऑपरेशन निकाली 65 पत्थरियां

55 वर्षीय महिला के

55 वर्षीय महिला के नलिका से ऑपरेशन निकाली 65 पत्थरियां

नाहन,29 दिसंबर : श्री साई ग्रुप ऑफ़  हॉस्पिटल्स की अम्बाला ब्रांच में जनरल एवं लैप्रोस्कोपिक सर्जन डा. दिनेश बेदी ने अम्बाला निवासी 55 वर्षीय महिला कमलेश कालिया के सी.बी.डी नलिका एवं लीवर नलिका से ऑपरेशन के माध्यम से लगभग 65 पथरियां निकाली । यह जानकारी देते हुए डा. दिनेश बेदी ने बताया की महिला का 20 साल पहले पित्त की थाली में पथरी होने के कारण ऑपरेशन हुआ था जिसमें महिला का गॉल ब्लैडर निकाल  दिया गया था ।  
दर्द की परेशानी के कारण जब महिला श्री साई अस्पताल में एडमिट हुई तो जांच में पाया गया की महिला की पित्त की थैली नहीं है लेकिन उसके नीचे सी .बी.डी. नलिका एवं लीवर नलिका में बहुत से पत्थर के टुकड़े जमा हो गए है।  सभी जाँच करने के बाद चिकित्सकों की टीम ने महिला का ऑपरेशन द्वारा पत्थरियां निकालने की योजन बनायीं गयी। डा. बेदी ने बताया कि ऑपरेशन के दौरान छोटे बड़े साइज़ की लगभग 65 पत्थरियां निकाली गयी। महिला ऑपरेशन के बाद बिलकुल स्वस्थ है। 
महिला के रिश्तेदार ने बताया की 20 पहले अम्बाला सिटी में ऑपरेशन करवाया था लेकिन फिर भी महिला को थोड़ा बहुत दर्द महसूस होता रहता था।   लेकिन पिछले एक महीने से जयादा परेशानी होने के कारण महिला को श्री साई अस्पताल लाया गया। डॉ दिनेश बेदी ने मरीज की पूर्ण जाँच कर के ऑपरेशन करने की सलाह दी और ऑपरेशन से बहुत सी पत्थरियां निकाली गयी। अब कमलेश कालिया बिलकुल स्वस्थ। उन्होंने कहा की डा. दिनेश बेदी ने मरीज और रिश्तेदारों को सही मार्ग दिखाया और सफल ऑपरेशन किया। उन्होंने डॉ दिनेश बेदी का एवं श्री साई अस्पताल के सभी स्टाफ  का धन्यवाद किया।