नाहन: प्रणव गौतम ने हिमाचल अचीवर्स अवार्ड 2026 झटका, नाहन क़ा मान बढ़ाया..
: देश के विभिन्न राज्यों में फैले बंजारा राइडर्स क्लब के संस्थापक नाहन निवासी प्रणव गौतम को शिमला में रविवार को हिमाचल अचीवर्स अवार्ड से नवाजा गया है।
: शिमला के विख्यात गेयटी थियेटर में डी. डॉलफिन समूह द्वारा आयोजित भव्य समारोह में विधायक जनारथा ने विभूतियों को सम्मानित किया।
: प्रणव गौतम ने बंजारा राइडर्स क्लब की स्थापना वर्ष 2024 में की थी। क्लब की शुरुआत से ही सामाजिक कार्यों, महिला सशक्तिकरण और सड़क सुरक्षा से मुद्दे जुड़े रहे हैं।
संस्थापक प्रणव गौतम बाइक राइड्स के माध्यम से सिरमौर जिले में पर्यटन को बढ़ावा देने में सक्रिय रूप से भूमिका निभा रहे है।
प्रणव बाइक राइडर्स के साथ सिरमौर जिले के छिपे हुए रत्नों यानी अज्ञात स्थलों की खोज कर रहे हैं। बंजारा राइडर्स के अन्य मुख्य स्तंभ, जो पहले दिन से ही राकेश मिगलानी पेशे से आईटी सलाहकार रोहित एक आईटी पेशेवर के रूप में कार्यरत हैं।कल्ब से जुड़े हुए हैं।
यह क्लब पूरे भारत के विभिन्न राज्यों में फैला हुआ है। मध्य प्रदेश में तरुण और अभिषेक नेतृत्व करते हैं, जबकि हिमाचल प्रदेश के लिए शिवम तोमर मुख्य हैं।
क्लब की उल्लेखनीय योगदान को देखते हुए क्लब को 'हिमाचल अचीवर्स अवार्ड 2026' से सम्मानित किया गया है। इन उपलब्धि से नाहन व प्रदेश का नाम रोशन हुआ है।




