नाहन: सहकारी बैंक सेवानिवृत्त कर्मचारी संघ की मीटिंग में सम्मानित हुए सदस्य...

नाहन: सहकारी बैंक सेवानिवृत्त कर्मचारी संघ की मीटिंग में सम्मानित हुए सदस्य...

अक्स न्यूज लाइन नाहन 07 मार्च : 

सहकारी बैंक सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण संघ की शनिवार को  यहां आयोजित मीटिंग में संघ के वरिष्ठ सदस्यों को सम्मानित किया गया। बैठक की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष टीसी गुप्ता ने की।

महासचिव इस्लाम अली ने बताया कि आज आयोजित बैठक में सदस्यों ने विभिन्न लंबित मांगों पर विस्तृत चर्चा  की गई। सरकार और बैंक प्रबंधन से गुहार लगाई गई कि इन मांगों को जल्द से जल्द पूरा किया जाए।
 अली ने बताया कि इस अवसर पर संघ की तरफ वरिष्ठ सदस्यों को सम्मानित भी किया गया।
 

बैठक में सजंय बंसल, माम चंद, ओ एल पुंडीर,मधु बाल, कुसुम देवी, सुनीता शर्मा, सन्तोष अग्रवाल, एन के दीक्षित,प्रदीप तोमर, अजय कुमार,आर बी चौहान, आर के चौहान समेत 30 सदस्य मीटिंग में उपस्थित रहे।