नाहन : 5 लीटर कच्ची शराब पकड़ी, आरोपी महिला धरी गई...
अक्स न्यूज लाइन नाहन 18 जून :
पुलिस चौकी हरिपुरधार की पुलिस टीम ने गश्त के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर एक महिला से 5 लीटर कच्ची शराब बरामद की है। आरोपी महिला के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
ज़िले के एसपी एनएस नेगी ने कहा कि श्रीमति कान्ता देवी पत्नी श्री प्रेमदत निवासी गांव कुफराड़ी, डा0 व तहo नौहराधार, जिला-सिरमौर के कब्जे से तलाशी के दौरान अवैध शराब नाजायज (कच्ची) कुल 05 लीटर बरामद की है ।
आरोपी महिला के विरुद्ध पुलिस थाना संगडाह मे धारा 39(1)(a) हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर मामले में आगामी अन्वेषण जारी है ।









