नाहन:रोटरी क्लब ने रामपुर जटान स्कुल को 100 बेंच उपलब्ध कराए...
अक्स न्यूज लाइन नाहन 18 जून :
रोटरी क्लब नाहन के प्रयासों से आज राजकीय प्राथमिक पाठशाला रामपुर जटान को 100 स्कूल बेंच प्रदान किए गए। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में एक सादगीपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
रोटरी क्लब नाहन के अध्यक्ष मनीष जैन ने बताया कि विद्यालय प्रबंधन द्वारा क्लब को टाट-पट्टी एवं बैठने की उचित व्यवस्था की आवश्यकता से अवगत कराया गया था। विद्यालय में लगभग 200 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं, जिनमें अधिकांश श्रमिक एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों से संबंध रखते हैं। बच्चों को फर्श पर बैठकर पढ़ाई करनी पड़ती थी।









