नाहन : ब्लैक डे के तहत मजदूर विरोधी 4 लेबर कोड के खिलाफ सिरमौर में प्रदर्शन

नाहन : ब्लैक डे के तहत मजदूर विरोधी 4 लेबर कोड के खिलाफ सिरमौर में प्रदर्शन

अक्स न्यूज लाइन नाहन 1 अप्रैल :

जिला सिरमौर में आज ब्लैक डे के रूप में मजदूरों ने फैक्ट्री गेट पर एकजुट होकर केंद्र सरकार द्वारा लाए गए मजदूर विरोधी 4 लेबर कोड के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। इस विरोध प्रदर्शन की अध्यक्षता  टाटा कंस्यूमर प्रोडक्ट लिमिटेड  संबंधित सीटू धौला कुआँ  के  अध्यक्ष महासचिव. लेखराज और बंसी लाला ने की।  इस अवसर पर सीटू जिला महासचिव  आशीष कुमार उपस्थित. रहे। 

 आशीष कुमार  ने कहा कि ये चारों लेबर कोड मजदूरों को बंधुआ बनाने वाले काले कानून हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि इन कानूनों के लागू होने से मजदूरों के काम के घंटे बढ़ाकर 12 घंटे तक किए जा सकते हैं, जो श्रमिकों के शोषण को और बढ़ाएगा।

उन्होंने आगे कहा कि इन कानूनों के जरिए मजदूरों के यूनियन बनाने के अधिकार को कमजोर करने की कोशिश की जा रही है, जिससे उनकी आवाज दबाई जा सके। साथ ही मजदूरों की सामाजिक सुरक्षा—जैसे पीएफ, ईएसआई और अन्य सुविधाओं—पर भी गंभीर खतरा मंडरा रहा है।

प्रदर्शन में सीटू जिला उपाध्यक्ष लेखराज, यूनियन के महासचिव बंसी लाल, पूर्व महासचिव जलम सिंह, कोषाध्यक्ष सुरेश, अजीत पाल तथा किसान सभा के पूर्व राज्य उपाध्यक्ष विश्वनाथ शर्मा सहित अनेक मजदूर नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने इन मजदूर विरोधी कानूनों को वापस नहीं लिया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।