नाहन: तेज़ रफ़्तार डंपर की टक्कर में बाइक सवार की मौत, डंपर चालक फरार,आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज..

नाहन: तेज़ रफ़्तार डंपर की टक्कर में बाइक सवार की मौत, डंपर चालक फरार,आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज..
Ad 2 Ad 5 Ad 6 Ad 9
Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 9
Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 9

 अक्स न्यूज लाइन नाहन 02 जुलाई :
पांवटा ब्लॉक में हरिपुर टोहाना में एक तेज़ रफ़्तार अज्ञात डंपर की।टक्कर में एक बाइक सवार की मौत हो गई जबकि डंपर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस फरार चालक की तलाश में लगी है। आरोपी के चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
जिले के एसपी एनएस।नेगी ने बताया कि  दिनांक 02.07.2026 को पुलिस थाना पुरूवाला में श्री दीगेश चौहान S/O श्री हरिराज सिंह हाल किरायेदार हरविन्द्र सिंह गांव हरिपुर टोहाना डा0 शिवपुर त0 पांवटा साहिब जिला सिरमौर ने शिकायत दर्ज करवाई है कि दिनांक 01-07-26 को किसी अज्ञात डम्पर चालक ने मोटर साईकिल न0 HP17E- 6852 सवार को जुगनु दी हट्टी हरिपुर टोहाना के सामने मोड पर टक्कर मार दी है । एसपी ने बताया कि आरोपी चालक  मौके से फरार हो गया। 
एसपी ने बताया कि मोटर साईकिल सवार सुरेश कुमार पुत्र श्री जोगिन्द्र सिहं निवासी गांव काशीपुर त0 पांवटा साहिब जिला सिरमौर  बुरी तरह से जख्मी हो गया है। 
 सिविल अस्पताल पांवटा साहिब ले जाया गया डॉक्टर ने सुरेश कुमार  को मृत घोषित किया।
एसपी ने बताया कि अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध पुलिस थाना पुरूवाला में मामला दर्ज कर मामले में आगामी अन्वेषण जारी है