नाहन: राजगढ़ में छात्रा ने आत्मा हत्या की, पुलिस ने शव कब्जे में ले पोस्टमार्टम के भेजा, जांच जारी..
अक्स न्यूज लाइन नाहन 02 जुलाई :
जिला सिरमौर के राजगढ में एक जमा एक क्लास की छात्रा ने अपने घर मे फन्दा लगा लेने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। सूचना मिलते ही पुलिस स्टेशन राजगढ़ की टीम ने मौके का जायजा लिया और शव को कब्जे में ले पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार नाबालिग लड़की ने यह ख़ौफ़ नाक कदम क्यों उठाया इस का अभी कोई खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। परिजनों से पूछताछ की गई है।
डीएसपी राजगढ़ वीसी नेगी ने पुष्टि करते हुए बताया कि नाबालिग लड़की ने जब यह कदम उठाया उस वक्त इसकी मां घर पर नही थी।
मृतका ने अपने कमरे में जाकर दरवाजा बंद कर के फन्दा लगा।लिया।
नेगी ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर दिया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बादमौत के कारणों का पत्ता चलेगा।




