कांग्रेस पार्टी में छिड़ी है वर्चस्व की जंग : सुखराम बोले कांग्रेस की कथनी और करनी में भारी अंतर

कांग्रेस पार्टी में छिड़ी है वर्चस्व की जंग : सुखराम बोले कांग्रेस की कथनी और करनी में भारी अंतर

नाहन, 24 : ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने कांग्रेस पर जुबानी हल्ला बोलते हुए कहा है कि  कांग्रेस नेताओं में वर्चस्व की जंग छिड़ी हुई है।  और आए दिन कांग्रेस के नेता बड़ी-बड़ी घोषणाएं कर रहे हैं जो कभी पूरी होने वाली नहीं है। यह सब चुनाव जीतने के हथकेंड है। 
मीडिया से बात करते हुए सुखराम चौधरी ने कहा कि चुनाव के समय में कांग्रेस में  अक्सर यह देखने को मिला है कि चुनाव के समय में कांग्रेस जो घोषणाए करती है वह कभी पूरी नहीं होती है। सुख राम ने  नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंहए कांग्रेस नेता सुखविंदर सुक्खू को निशाना साधते हुए कहा कि इन नेताओं के सत्ता में आने के मनसूबे कभी पूरे नही होने वाले उर्जामंत्री ने  दावा किया किहिमाचल में मिशन रिपीट होगा।