नाहन: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत,एफआईआर दर्ज..
अक्स न्यूज लाइन नाहन 02 जुलाई :
पांवटा ब्लॉक में एक अज्ञात वाहन ने गलत दिशा में जाकर एक बाइक सवार को टक्कर मार दी इस।दर्दनाक हादसे में बाइक सवार की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।
पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया है।
जिले के एसपी।एनएस नेगी ने बताया कि पुलिस थाना पुरूवाला में श्री सुरेश कुमार पुत्र श्री बहादुर सिंह निवासी गांव टिक्करी कठवार तह0 कमरऊ जिला सिरमौर ने अपनी शिकायत में बताया कि
दिनांक 01-07-26 को यह किसी काम से अपनी स्कूटी पर पांवटा साहिब आया हुआ था। वापिस में जब अपने घर जा रहा था तो सड़क NH-707 नारीवाला के पास किसी अज्ञात गाडी चालक ने गलत दिशा में जाकर सतौन की तरफ से पांवटा साहिब की तरफ जा रही एक मोटर साईकिल HP17H-0384 को जोरदार टक्कर मार दी।
एसपी ने बताया कि टक्कर से मोटर साईकिल पर सवार विशाल व अभिषेक निवासीगण टिक्करी कठवार तह0 कमरऊ जिला सिरमौर घायल हो गए।
ईलाज के लिये सिविल अस्पताल पांवटा साहिब लाया गया। अस्पताल में डॉक्टर ने विशाल उपरोक्त को मृत घोषित कर किया।
एसपी ने बताया कि अज्ञात गाडी चालक के विरुद्ध पुलिस थाना पुरूवाला में मामला दर्ज कर मामले में आगामी अन्वेषण जारी है ।




