नाहन : यूको आरसेटी में 14 दिवसीय कॉस्ट्यूम ज्वैलरी प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न, 34 प्रतिभागियों ने भाग लिया.

नाहन : यूको आरसेटी में 14 दिवसीय कॉस्ट्यूम ज्वैलरी प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न, 34 प्रतिभागियों ने भाग लिया.
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9

अक्स न्यूज लाइन नाहन 2 अप्रैल : 

मानपुर देवरा पंचायत में चल रहे 14 दिवसीय कॉस्ट्यूम ज्वैलरी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आज आरसेटी सिरमौर नाहन में समापन हुआ । जिसमें कुल 34 लोगों ने भाग लिया। इस अवसर पर एसएचजी (स्वयं सहायता स्मूह) से लता और सुषमा को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया था। निदेशक यूको आरसेटी मंजीत ने बताया कि यूको आरसेटी द्वारा समय समय पर (18-50) वर्ष के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण करवाया जाता है। ताकि लोग कौशल सीखकर स्वरोजगार अपना सकें, या आत्मनिर्भर बनें। 

निदेशक यूको आरसेटी मनजीत द्वारा बताया गया है कि कॉस्ट्यूम ज्वेलरी का बाजार तेजी से बढ़ रहा है । अगर महिलाएं कम लागत में अच्छी गुणवत्ता वाले उत्पाद बना सकती हैं, तो वे घर बैठे ही अपना काम शुरू कर सकती हैं। निर्देशक यूको आरसेटी सिरमौर मंजीत और एलडीएम सिरमौर  सनोज कुमार द्वारा उम्मीदवार को ऑनलाइन बैंकिंग से जुड़े धोखेधड़ी से बचने के बारे में बताया।

बैंकिंग योजनाओं से परिचय करवाया। ये प्रशिक्षण डीएसटी हेमा थापा के सहयोग से आयोजित किया गया। उनके द्वारा परीक्षर्थार्थीयो को आधुनिक डिजाइन की ज्वेलरी के साथ साथ बाजार की मांग के अनुरुप फिनिशिंग और पैकेजिंग के गुर भी सिखाए। इसका अवलोकन  राकेश वर्मा और कामना मैम द्वारा किया गया इस अवसर पर निदेशक यूको आरसेटी मंजीत ने सभी प्रतिभागियों का मनोबल बढ़ाया और उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर निदेशक तथा आरसेटी स्टाफ मौजूद था।