नाहन : होटल- ढ़ाबे वालों को नही मिल रहे कमर्शियल सिलिंडर, डीसी ने कहा लिखित आवेदन पर ही होगा उपलब्ध....

नाहन : होटल- ढ़ाबे वालों को नही मिल रहे कमर्शियल सिलिंडर, डीसी ने कहा लिखित आवेदन पर ही होगा उपलब्ध....

अक्स न्यूज लाइन नाहन 30 मार्च : 

होटल-ढ़ाबे वालों को कमर्शियल सिलिंडर नियमित आपूर्ति के माध्यम से उपलब्ध न होने के कारण   परेशानी उठानी पड़ रही है। उधर किल्लत को देखते हुए सरकार ने भी कमर्शियल सिलिंडर का कोटा बढ़ाया है।

उधर जिले की डीसी प्रियंका वर्मा ने बताया कि कमर्शियल सिलिंडर के लिए उपभोक्ताओं को अपनी डिमांड लिखित आवेदन के साथ प्रति माह कितने सिलेंडर चाहिए गैस एजंसी के माध्यम से ओएनजी सी को देनी होगी। तभी आपूर्ति उपलब्ध की जायेगी।निर्देशों अनुसार फिलहाल अस्पतालों व स्कूलों में कमर्शियल सिलिंडरों की आपूर्ति प्राथमिकता के आधार पर की जा रही है।
 उधर मिली जानकारी के अनुसार बहुत से होटल, रेस्टूरेंट,ढ़ाबे ,हलवाई, टी स्टाल व मोमो बनाने वाले व अन्य दुकानदार जिनके यहां कमर्शियल सिलिंडर प्रयोग हो रहा परेशानी में तो है और घरेलू सिलिंडर के लिए भी जोर मार रहे और प्रयोग भी कर रहे है। ज्यादा तर कमर्शियल सिलिंडर न मिलने की शिकायत तो कर रहे लेकिन अपनी डिमांड लिखित रूप से गैस एजंसियों में अभी भी नहीं दे पा रहे हैं।

जबकि नये नियमों के अनुसार प्रत्येक कमर्शियल सिलिंडर प्रयोग करने वाले व्यापारिक संस्थानो को अपनी डिमांड लिखित रूप से सम्बंधित गैस एजंसी के जरिए ओएनजीसी को देनी होगी।

पिछले 3 महीने का आंकलन करने के बाद उपभोक्ता को युक्त सिलिंडर उपलब्ध हो सकेगा। अभी तक जिले में इस प्रक्रिया के जरिये 150 से ज्यादा कमर्शियल सिलिंडर उपलब्ध कराए जा चुके हैं।