प्रदेश भर के मुक्केबाज दिखाएंगे अपना दमखम......:

प्रदेश भर के मुक्केबाज दिखाएंगे अपना दमखम......:
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9

  अक्स न्यूज लाइन -- किन्नोर , 15 मई -  2023
राज्य स्तरीय यूथ बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन 17 मई  से 19 मई, 2023 तक किन्नौर जिला के टापरी स्थित शोल्टू के जे0 एस0 डब्लू0 प्रांगण में किया जाऐगा। इस प्रतियोगिता का आयोजन किन्नौर जिला बॉक्सिंग एसोसिएशन एवं जे0 एस0 डब्लू0 हाइड्रो एनर्जी द्वारा संयुक्त रूप से किया जा रहा हैं जिसमें प्रदेश भर से लगभग 160 लड़के व लड़कियां अलग-अलग भार वर्ग में अपना जौहर दिखाएंगे। इस प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले लड़कों का चयन 12 से 18 जून, 2023 को सिक्किम में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय यूथ बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए व लड़कियों का चयन 26 जून से 02 जुलाई, 2023 को भोपाल में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय यूथ बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए होगा ।