पच्छाद क्षेत्र में अभियान चलाने का निर्णय लिया आदर्श संस्था ने

पच्छाद क्षेत्र में अभियान चलाने का निर्णय लिया आदर्श संस्था  ने

अक्स न्यूज लाइन नाहन 22 जून :
सराहां में आदर्श संस्था द्वारा  उप मंडल स्तरीय बैठक की गई। बैठक में नशा कारोबारी के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने की मांग उठाई गई है । बैठक में नशे के खिलाफ पुरे पच्छाद क्षेत्र में अभियान चलाने का निर्णय लिया गया है। बैठक की अध्यक्षता आदर्श संस्था के प्रदेश अध्यक्ष अमरजीत  परमार ने की। 
संबोधित करते हुए आदर्श संस्था के प्रदेश अध्यक्ष अमरजीत सिंह परमार  ने कहा कि आदर्श संस्था द्वारा पच्छाद क्षेत्र से उप मंडल स्तर की कार्यकारिणी बनाने का कार्य शुरू किया है। पच्छाद उपमंडल स्तर की कार्यकारिणी बनाने का जिम्मा देवराज शर्मा को दिया गया।उन्होंने कहा कि आदर्श संस्था का एक ही मूल लक्ष्य है कि हम गांव गांव जाकर लोगों को जागरूक करें व नशे के खिलाफ अभियान को चलाया जाए।अमरजीत परमार ने कहा कि यदि कोई नशे का कारोबार करता है तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी जाए ताकि कारोबारी की कमर तोड़ी जा सके।उन्होंने कहा कि नशे के सौदागर पहले फ्री में युवाओ को नशे की आदत डलवाते हैं और उसके बाद इन युवाओं से खूब पैसे कमाते हैं 

उन्होंने कहा कि आज समय आ गया है कि सभी लोगों को नशे के खिलाफ खड़ा रहना पड़ेगा वरना आने वाली पीढ़ी की  हालत दयनीय हो जाएगी।इस मौके पर आदर्श संस्था के पच्छाद के प्रभारी देवराज शर्मा को सम्मानित भी किया गया।इसके अलावा राज्य कार्यकारी सदस्य संतोष कपूर को भी सम्मानित किया गया। बैठक में प्रदेश समन्वयक नरेंद्र थापा, राकेश थापा,विनीत महिंद्रा जितेंद्र ठाकुर, अमित अत्री, संतोष कपूर, देवराज शर्मा, भूपेंद्र भंडारी,विद्यासागर, सोम ठाकुर, कुणाल गर्ग, बी एस ठाकुर समेंत दर्जनों लोग मौजूद थे।