अनुराग के विराट रूप से घबराई कांग्रेस : नंदा

अनुराग के विराट रूप से घबराई कांग्रेस : नंदा
अक्स न्यूज लाइन शिमला 31 जुलाई : 
 
 भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने सभी नेता भाजपा के सांसद एवं पूर्व मंत्री अनुराग ठाकुर के लोक सभा में दमदार भाषण से परेशान है इसलिए पूरे प्रदेश में कांग्रेस के नेता अनुराग ठाकुर के खिलाफ बेबुनियाद बयान दे रहे है।

उन्होंने कहा कि अनुराग ठाकुर ने लोक सभा में कांग्रेस ने राष्ट्रीय नेताओं को उनका ही असली चेहरा दिखाया जिससे पूरे देश और प्रदेश की कांग्रेस बौखलाई हुई है। कांग्रेस पार्टी देश में और प्रदेश में एक झूठ प्रोपेगेंडा खड़ा करने की कोशिश करती है जिससे जनता को कांग्रेस नेताओ द्वारा उकसाया जाता है, अरे अगर कोई नेता कांग्रेस पार्टी के नेताओं का असली चेहरा एक्सपोज़ कर दे तो उनको काफी तकलीफ हो जाती है।

उन्होंने कहा कि अनुराग ठाकुर ने अपने लोक सभा को भाषण की शुरुआत में ही कहा कि कुछ लोग एक्सीडेंटल हिंदू हैं और उनका महाभारत का ज्ञान भी एक्सीडेंटल हैं। तो कांग्रेस के नेताओ को क्या परेशानी हो गई, जब कांग्रेस के नेता बयान देते है कि एक्सीडेंटल मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री, मंत्री तो उनको लगता है कि वह लोग ठीक है।
नंदा ने  कहा कि इसी सदन में अनुराग ठाकुर ने पूछा था कि विपक्ष के जो लोग संविधान बचाने की दुहाई देकर हाथ में संविधान की कॉपी लहरा रहे हैं, क्या उन्हें पता है कि उसमें कितने पन्ने हैं, तब भी कांग्रेस के नेताओ का कोई जवाब नहीं आया। ऐसा क्यों ? जनता की आवाज का जवाब देना कांग्रेस के नेताओ को पसंद नहीं है। इन कांग्रेसी लोगों ने ना तो संविधान पढ़ा है और ना ही महाभारत, लेकिन आश्चर्य है कि इन्होंने महाभारत देखा भी नहीं है वरना इन्हें पता होता अभिमन्यु वध में 6 नहीं बल्कि 7 महारची शामिल थे। कांग्रेस ने नेताओ ने महाभारत देखा या पढ़ा नहीं तो कम से कम अपने सांसद शशि थरूर के उपन्यास द ग्रेट इंडियन नॉवल को ही पढ़ लेते। राहुल को अगर महाभारत और चक्र व्यूह के विषय में विस्तृत जानकारी लेनी है तो अपने उस सांसद से संपर्क कर सकते हैं। इस उपन्यास में शशि धरुर ने महाभारत और भारत की स्वतंतता संघर्ष को मिलाकर जो उपन्यास लिखा है उसमें धृतराष्ट्र के रूप में किस नेता को दिखाया गया है कौरव किस पार्टी को कहा गया है, इस उपन्यास में प्रियदर्शनी कौन है ये राहुल जी पता कर लें।