: नाहन:ट्रक से पकड़ा 03 किलो ग्राम चुरा पोस्त,आरोपी हिरासत में..

: नाहन:ट्रक से पकड़ा 03 किलो ग्राम चुरा पोस्त,आरोपी हिरासत में..

 पांवटा में जिला सिरमौर की एसआईयू टीम मिली गुप्त सूचना के  अनुसार एक ट्रक की तालाशी के दौरान 03 किलो 14 ग्राम चुरा पोस्त बरामद किया है। टीम ने आरोपी ट्रक चालक को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में एफआईआर दर्ज की है।

 जिले के एसपी एनएस नेगी ने बताया कि  जिला-सिरमौर की SIU की पुलिस टीम ने गुप्त सूत्र से सूचना मिली कि एक व्यक्ति जिसका नाम बिन्दर कुमार पुत्र श्री जगत राम निवासी गांव निहालगढ तह0 पाँवटा साहिब जिसके पास अपना ट्रक नम्बर HP71-4471 है ।

एसपी ने बताया कि आरोपी बाहरी राज्यों से भुक्की लाकर पाँवटा व आस पास के ईलाका में भुक्की बेचने का काम करता है ।

नेगी ने बताया कि आरोपी आज अपने ट्रक नम्बर HP71-4471 में हरियाणा जगाधरी की तरफ से भुक्की की भारी मात्रा में खेप लेकर पाँवटा साहिब की तरफ आ रहा है ।

एसपी ने बताया की पुलिस टीम ने उपरोक्त व्यक्ति के कब्जे कुल 03 किलो 14 ग्राम भुक्की/पॉपी हस्क बरामद करने में सफलता प्राप्त की है। 

आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना पाँवटा साहिब में ND & PS ACT में अभियोग पंजीकृत किया गया है दौराने अन्वेषण आरोपी को गिरफ्तार किया गया है जिसका माननीय अदालत से पुलिस हिरासत रिमाँड प्राप्त किया जा रहा है ताकि पता लगाया जा सके कि यह उपरोक्त मादक पदार्थ कहां से लाया था और कहां बेचने की फिराक में था ताकि पूरे गिरोह को सलाखों के पीछे पहुंचाया जा सके।