नाहन : मनीष जैन को आदर्श संस्था का जिला अध्यक्ष नियुक्त

नाहन : मनीष जैन को आदर्श संस्था का जिला अध्यक्ष नियुक्त
Ad 2 Ad 5 Ad 6 Ad 9
Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 9
Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 9

 अक्स न्यूज लाइन नाहन 23 जून :

 

एसोसिएशन फॉर एंटी ड्रग एब्यूज, रिहैबिलिटेशन एंड सेवियर ऑफ ह्यूमैनिटी (आदर्श संस्था), हिमाचल प्रदेश के राज्य अध्यक्ष श्री अमरजीत परमार ने समाजसेवी एवं रोटेरियन श्री मनीष जैन को संस्था का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति 22 जून 2026 से तत्काल प्रभाव से लागू होगी।

 

श्री मनीष जैन वर्तमान में रोटरी क्लब नाहन के अध्यक्ष हैं तथा इससे पूर्व जिला सिरमौर में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियानों में सक्रिय भूमिका निभाते हुए रोड सेफ्टी के स्पोक्समैन के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। सामाजिक सेवा, जन-जागरूकता एवं सामुदायिक विकास के क्षेत्र में उनके योगदान को देखते हुए संस्था ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।

 

राज्य अध्यक्ष श्री अमरजीत परमार ने कहा कि श्री मनीष जैन के नेतृत्व एवं अनुभव से संस्था के नशा मुक्ति, पुनर्वास और मानव सेवा से जुड़े अभियान जिला स्तर पर और अधिक प्रभावी होंगे।

 

नियुक्ति पर श्री मनीष जैन ने संस्था के नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे युवाओं को नशे से दूर रखने, समाज में जागरूकता फैलाने तथा जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगे।

 

इस अवसर पर संस्था के पदाधिकारियों, रोटरी क्लब नाहन के सदस्यों तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने श्री मनीष जैन को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।